ADD

बाल संप्रेक्षण गृह का पीठासीन अधिकारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया निरीक्षण .. तीन दिन पूर्व गार्ड की आंख में गर्म मसाला डाल 6 अपचारी हुए थे फरार

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 13 मई 2025।। 

शहर के बाल संप्रेक्षण गृह  से 6 अपचारी बालकों के फरार होने की घटना होने पर श्री. केएल चरयाणी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुये श्रीमति बरखा रानी वर्मा पीठासीन अधिकारी बाल संप्रेक्षण गृह , सरगुजा तथा सुश्री लीनम बनसोड़े सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह अंबिकापुर का  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक तथा कर्मचारियों द्वारा यह जानकारी दी गई उक्त 6 अपचारी बालक दिनांक 10 मई 2025 की शाम को तैनात गार्ड की आंख में गर्म मसाला डाल कर फरार हुए थे।  उन्हीं में से एक अपचारी बालक 3- 4 माह पूर्व भी बाल संप्रेक्षण गृह से भागा था।  श्री केएल चरयाणी  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अम्बिकापुर/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के निर्देशानुसार कलेक्टर, अंबिकापुर तथा संबंधित विभागों की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्राचार भी किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)