अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 23 मई 2025।।
अपर परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन उड़नदस्ता दल अंबिकापुर द्वारा उड़नदस्ता प्रभारी जस्टिन मिंज के नेतृत्व में यात्री वाहनों पर बकाया टैक्स वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज शुक्रवार को वाहन क्रमांक CG15AB1376 को जब्त कर चौकी - बरियों जिला -बलरामपुर में खड़ा कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि उक्त वाहन का टैक्स फरवरी 2023 से बकाया हैं जिसकी कुल राशि 492450 (चार लाख बानवे हजार चार सौ पचास रुपए ) बकाया हैं। जांच के दौरान वाहन का फिटनेस भी समाप्त पाया गया। यात्री वाहनों पर बकाया टैक्स वसूली के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा।



