बंगलूरू।। खबरी गुल्लक।। 24 मई 2025।।
एक युवती का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार की शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का एक और वीभत्स चेहरा सामने आया है। इन हैवानों का यह क्रूर और राक्षसी चेहरा सभ्य समाज को शर्मशार करने वाला है। दुष्कर्म के आरोपियों का बीच सड़क निर्लज्ज हंसी सिस्टम पर भी सवाल उठा रहा है। यह घटना कर्नाटक के हावेरी जिले में हुई। वर्ष 2024 में हुए एक सामूहिक दुष्कर्म मामले में 7 आरोपियों को न्यायालय ने जमानत दे दी। जेल से छूटने के बाद आरोपियों ने बृहस्पतिवार की रात विजय जुलूस निकाला। बदमाशों ने यह रैली हावेरी के अक्की अलूर शहर में निकाली। मोटर साइकिल और कारों का एक काफिला सड़कों से रिहा किए गए आरोपियों के साथ निकला। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में आरोपी मुस्कुराते हुए और विजयी चिन्ह दिखाते नजर आ रहे हैं। इस मामले में आरोपी आफताब चंदनकट्टी, मदार साब मंडक्की, समीवुल्ला लालनवर, मोहम्मद सादिक आगासिमानी, शोएब मुल्ला, तौसीप चोटी और रियाज साविकेरी को जमानत मिली है। वायरल वीडियो में इनमें से कई आरोपी नजर आ रहे हैं। इस घटना से नागरिकों ने रोष जताया है।
सूत्रों के मुताबिक जनवरी 2024 में एक युवती ने सात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। युवती कर्नाटक में हावेरी जिले एक होटल में अपने दोस्त के साथ रुकी हुई थी। इसी दौरान 15 से 20 बदमाश रूम में घुसे और दोनों से पल मारपीट करने के बाद युवती को घसीटकर अपहरण कर कार से जंगल में ले गए जहां 7 हैवानों ने बारी-बारी से उसके साथ अनाचार किया था। इस मामले में पुलिस ने 7 मुख्य आरोपी सहित 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया था । अन्य 12 आरोपियों पर मदद करने और मारपीट का आरोप था। अदालत ने पूर्व में 12 आरोपियों को जमानत दी थी। जबकि शेष 7 आरोपियों को हाल ही में जमानत दी गई।



