अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 28 मई 2025।।
श्री अग्रसेन गौ सेवा सदन चठीरमा अंबिकापुर में संस्था का रजत जयंती वर्ष 25 वर्ष होने पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सदन के 8 दिवंगत सदस्य भीमराज अग्रवाल, सेवाराम अग्रवाल, रामेश्वरदास अग्रवाल, नंदराम अग्रवाल, फतेचंद गर्ग, वेदप्रकाश अग्रवाल, किशन गोपाल अग्रवाल, प्रेमचंद अग्रवाल को गौ रत्न से सम्मानित किया गया जबकि गौ सेवा सम्मान का पुरस्कार डॉ सोर्री पशु चिकित्साक , गौ शाला के कर्मचारी कान्ता प्रसाद और चमेली देवी को दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम थे। विशिष्ट अतिथियों में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल , लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज , छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल , अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत , संभागीय अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष श्रीनिवास केडिया , श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर के उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल , छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग एवं पशुपालन विभाग के निदेशक एवं सचिव, तथा बाबूलाल गोयल, करताराम गुप्ता , भारत सिंह सिसोदिया, हरपाल सिंह भामरा, विनोद हर्ष, राम निवास अग्रवाल और श्री अग्रसेन गौ सेवा सदन, अंबिकापुर के अध्यक्ष हीरालाल गर्ग मंचाशीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा गौ माता के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत, सभी अतिथियों ने गौशाला का भ्रमण किया। इस दौरान, गौशाला परिसर में गौ माता के रखरखाव की उत्कृष्ट व्यवस्था देखकर अतिथिगण प्रसन्न हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री अग्रसेन गौ सेवा सदन के अध्यक्ष हीरालाल गर्ग ने गौशाला के गौरवशाली 25 वर्षों के इतिहास, उसके सफर और आगामी योजनों के बारे में विस्तार से बताया। उनके बाद, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला। लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने गौ माता और गौशाला से जुड़े अपने पूर्व के अनुभवों को साझा किया। अंत में, मुख्य अतिथि रामविचार नेताम ने केंद्र एवं राज्य की कृषि संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और गौ माता से अपने व्यक्तिगत लगाव का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर गौ शाला के आधार स्तंभ रहे पूर्व सदस्यों को पुनः स्मरण करते हुए मरणोपरांत 'गौ-रत्न सम्मान' से सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था में सहयोगी दो डॉक्टरों और दो कार्यरथ कर्मचारियों को भी उनकी विशेष सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष राम निवास अग्रवाल, जयभगवान अग्रवाल, सचिव अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश गोयल, पूर्व अध्यक्ष करताराम गुप्ता, विनोद अग्रवाल मौजूद थे । मंच -संचालन नरेंद्र सिंह टुटेजा और संस्था के सचिव अशोक अग्रवाल ने आभार प्रकट किया गया।




