ADD

बिग ब्रेकिंग : नशीली दवाओं का कारोबार करते होमगार्ड का जवान दूसरी पत्नी के साथ चढ़ा पुलिस के हत्थे... गांधीनगर पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा..

0


अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 29 मई 2025।। 

सरगुजा की गांधीनगर पुलिस ने नशीली दवाओं के कारोबार में लंबे समय से लिप्त होमगार्ड के जवान श्रवण कुशवाहा 38 वर्ष और इसकी दूसरी पत्नी गायत्री राजवाड़े को रंगेहाथों गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। होमगार्ड का जवान भैयाथन सूरजपुर जिले का रहने वाला है जबकि वह नगर सेना अंबिकापुर में पदस्थ रहते हुए मणिपुर थाने में सेवा दे रहा था। 

सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के द्वारा जिले के थाना चौकी पुलिस को नशे के खिलाफ निरंतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। गांधीनगर प्रभारी गौरव पाण्डेय ने बताया कि आरोपी श्रवण कुशवाहा और उसकी पत्नी गायत्री राजवाड़े शहर के बनारस मार्ग पर होटल बंधन इन के समीप पिट्ठू बैग में नशीली दवाईंयां रख ग्राहक का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी को देख भागने लगे। उनकी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिसकर्मियों के दौड़ाकर पकड़ा और जांच की तो पिट्ठु बैग में नशीला इंजेक्शन 50 नग, खांसी की सिरप 6 नग बरामद हुआ। जेब की तलाशी लेने पर नशीली दवाओं की बिक्री से मिले 5700 रुपए भी जब्त किए गए। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी नशीली दवाओं के मामले में जेल जा चुके हैं और छूटने के बाद दोबारा लिप्त हो गए थे। कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक रश्मि राज, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, ललन कुमार गुप्ता आदि सक्रिय रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)