सरगुजा में करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत... फसल को मवेशियों से बचाने किया गया था अवैध हुकिंग....

ADD

सरगुजा में करेंट की चपेट में आने से दो युवकों की मौत... फसल को मवेशियों से बचाने किया गया था अवैध हुकिंग....

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।  31 मई 2025।। 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम  लोसगी पंडरीपानी  चूल्हट नाला में के समीप धान फसल को मवेशियों से बचाने किए गए अवैध हुकिंग से करेंट की चपेट में आ दो युवकों की मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक  विष्णु मांझी पिता धनीराम उम्र 40 वर्ष घोघरा पारा ग्राम कुन्नी निवासी जो अपने ससुराल पंडरीपानी लोसगी में निवास करता है।  शुक्रवार को नीर साय यादव पिता स्व .पवन साय  बरगाह ग्राम लोसगी निवासी के घर पर खप्पर पोश छत के मरम्मत के लिए  विष्णु माझी गया था। बताया जा रहा है कि नीर साय यादव शुक्रवार की रात 7 बजे विष्णु माझी को छोड़ने पंडरी पानी खेत के रास्ते जा रहा था। रास्ते में चूल्हट नाला के पास दोनों युवक पहुंचे ही थे कि रघु मांझी के द्वारा धान फसल को बचाने खेत के चारों ओर लगाए गए विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में विष्णु माझी आ गया उसे बचाने के लिए नीर साय यादव करंट बंद करने दौड़ा और अनियंत्रित होकर  विद्युत प्रवाहित तार के ऊपर वह भी गिर गया  जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 5 बजे खेत की ओर आए ग्रामीण के द्वारा इसकी सूचना ग्राम सरपंच और पुलिस को दी गई। घटना से परिजनों में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ बनी रही। 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)