मधुमक्खियों के हमले से देवगढ़ में बौद्ध गुफाओं को देखने पहुंचे अफसरों व कर्मियों में हड़कंप मच गया। जान बचाने अधिकारियों में भगदड़ की स्थित थी। मधुमक्खियों ने इतने डंक मारे कि मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ कमलकांत पांडेय बेहोश हो गए। विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा, एडीएम नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव सहित एक दर्जन से अधिक अफसर घायल हो गए। खबर पर वन विभाग की टीम कम्बल लेकर पहुंची तब कही जाकर बचाव अभियान शुरू हो पाया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर होने पर एडीएम को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है।सूत्रों के मुताबिक विशेष सचिव रेशम विकास सुनील कुमार वर्मा विकास योजनाओं के निरीक्षण के लिए रविवार सुबह 10 बजे अन्य अफसरों के साथ देवगढ़ क्षेत्र पहुंचे। पहाड़ से नीचे उतरते समय मधुमक्खियों ने हमला किया। घटना में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, लेखपाल सूर्यांश,नायब तहसीलदार घनेंद्र तिवारी भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती एडीएम राजेश के शरीर से करीब साढ़े तीन सौ डंक निकाले गए हैं। उन्हें स्वास्थ्य में सुधार है।
मधुमक्खियों का अफसरों पर हमला, सीडीओ बेहोश ... एक दर्जन लोगों का चेहरा, शरीर सुजा .! मेडिकल कॉलेज में चल रहा उपचार
मई 25, 2025
0
ललितपुर। खबरी गुल्लक।।



