ADD

बिग ब्रेकिंग : मैनपाट में घर पर गिरी गाज.. एक की मौत,चार झुलसे

0

 मैनपाट।। खबरी गुल्लक ।। ( महेश यादव)।।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के शिमला मैनपाट में आज 27 मई को बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत हो गई जबकि चार लोग झुलस गए।  यह घटना ग्राम बरिमा के पाकरिपारा में हुई। बताया जा रहा है कि गाज सांझी लाल माझी 35 वर्ष के घर पर गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई,जबकि गाज की चपेट में आने से मृतक की पत्नी सधाई 32 वर्ष, पुत्री बबली 11 वर्ष, अमरीकन 8 वर्ष और मां सुखनी 55 वर्ष झुलस गई। जिन्हें नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)