ADD

गाउन और मुखौटा पहनकर ज्वेलरी दुकान में चोरी ... गैंग में कौन.. चोर या चोरनी..? पड़ताल में जुटी पुलिस...

0


बिलासपुर।। खबरी गुल्लक।। 27 मई 2025

मस्तूरी थाना क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान में हुए चोरी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल चोर गिरोह गाउन और मुखौटा पहन कर पहुंचे और शटर का  ताला तोड़कर 1 किलो चांदी व आर्टिफिशियल ज्वेलरी की चोरी कर की। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। संचालक की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।  मस्तूरी पुलिस ने बताया कि कोटमी सोनार निवासी संजय सोनी का जयराम नगर में संजय ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीणों की नजर दुकान के शटर के टूटे ताले पर पड़ी तो उन्होंने संजय को इसकी सूचना दी। संजय मौके पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। सीसीटीवी में गाउन व मुखौटा पहने 5 चोर शटर तोड़कर अंदर घुसते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)