ADD

भारतीय सेना के सम्मान में सरगुजा पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 17 मई 2025।। 

 आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टोलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित कार्यक्रम तिरंगा यात्रा का आयोजन आज शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल  के दिशा निर्देशन में रक्षित केंद्र से पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा मोटरसायकल से तिरंगा  रैली निकाली गई। सरगुजा पुलिस के तिरंगा यात्रा रैली से पुलिस अधिकारियो ,कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला।   पुलिस के जवान अपने हाथो मे तिरंगा लिए देश के सुरवीर सैनिको को उनके अदम्य साहस एवं पराक्रम के लिए सम्मान प्रकट किया गया। सरगुजा पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा की शुरुवात रक्षित केंद्र अंबिकापुर से शुरू की गई, जहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन से रवाना होकर जयस्तम्भ चौक, पुराना बस स्टैंड,  ब्रम्ह रोड, संगम चौक, घड़ी चौक, गाँधी चौक, आकाशवाणी चौक, मिशन चौक, प्रतापपपुर चौक लरंगसांय चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंची, सरगुजा पुलिस की देशभक्ति एवं जनसेवा से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा से नागरिको मे देशभक्ति का संचार हुआ एवं भारतीय सैनिको के जज्बे को सलाम किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, यातायात प्रभारी अश्वनी सिंह , सरगुजा पुलिस के 75 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)