नहीं रहे अंबिकापुर गोधनपुर के विकाश जोशी ... 36 वर्ष की अल्पायु में ली अंतिम सांसे ..,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मई 17, 2025
0
अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 17 मई 2025।। नगर के गोधनपुर निवासी विकास जोशी का निधन हो गया। वे 36 वर्ष के थे और लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार रायपुर में चल रहा था। वे स्व. अशोक जोशी और श्रीमती सीके जोशी के पुत्र थे। उनका पार्थिव शरीर शनिवार की दोपहर अंबिकापुर लाया गया जिसके बाद स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई हेमंत जोशी ने दी। वे अपने पीछे 3 वर्षीय पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।



