ADD

भारत माता की जयघोष और वंदे मातरम् के नारों के साथ वीर सैनिक के शौर्य को किया नमन.... विधायक ,कलेक्टर के साथ जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने निकाली तिरंगा रैली

0


 अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 17 मई 2025 ।। आपरेशन सिंदूर की कामयाबी और सेना के शौर्य के साथ आतंकियों की बर्बादी पर सेना के सम्मान में मेड्राकला में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर देशप्रेम का परिचय दिया। इस गरिमामयी आयोजन में अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल,लूण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज,  राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्व विजय सिंह तोमर, डीडीसी  पायल तोमर जिला पंचायत सदस्य  राधा रवि, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, कलेक्टर  विलास भोसकर, जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल, तथा अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। रैली के दौरान भारत माता की जयघोष और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस आयोजन ने न केवल वीर सैनिकों के शौर्य को नमन किया, बल्कि युवाओं को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित भी किया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)