मैनपाट।। खबरी गुल्लक।।( महेश यादव) 17 मई 2025।।
सरगुजा के मैनपाट में इन दिनों महिलाएं और युवतियां अंडर गारमेंट की चोरी से परेशान हैं। घर के बाहर सूखने के लिए टांगे गए कपड़े में से अंडर गारमेंट की हर रोज चोरी हो रही है। चोरी की इस अजीबोगरीब घटना का पता लगाने जब महिलाओं ने सीसी टीव्ही कैमरे का सहारा लिया और फुटेज देखे तो हंसी नहीं रुकी। दर असल सीसी टीव्ही फुटेज में नजर आ रहा है कि एक युवक चुपके से घर के बाहर आता है और फटाफट सुख रहे अंडर गारमेंट(अंतर्वस्त्र) की चोरी कर फरार हो जाता है। मैनपाट में यह घटना एक सिलाई ट्रेनिंग सेंटर के समीप हुई।



