अंबिकापुर। खबरी गुल्लक ।। विवाहिता को उसकी आपत्तिजनक तस्वीर ससुराल वालों को दिखाने की धमकी देकर एक युवक ने 10 दिनों तक उसे बंधक बनाए रखते हुए बलात्कार किया। मामले में पुलिस ने पीड़िता को ढूंढते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मणिपुर पुलिस ने बताया कि दिनांक 28.04.2025 के शाम करीब 07.00 बजे प्रार्थिया व उसके ससुराल वाले घर में थे, उसी दौरान जब प्रार्थिया अपने घर से सड़क तरफ निकली तो आरोपी ग्राम मानिकप्रकाशपुर निवासी दिलराखन 22 वर्ष वहां पहले से मौजुद था, प्रार्थिया के पास आकर बोला कि *‘‘तेरा मेरे पास कुछ फोटो है, यदि वह प्रार्थिया के ससुराल वालों को दिखा देगा तो किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी और तेरा पति तेरे को छोड़ देगा। चल मेरे साथ मोटर सायकल में बैठ प्रार्थिया परिवार टूटने के भय से आरोपी के साथ बैठ गई आरोपी द्वारा अम्बिकापुर बिलासपुर चौक स्थित भाथूपारा आरोपी अपने किराये के मकान में ले जाकर प्रार्थिया के साथ जबरन दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है। आरोपी अपने किराये के मकान में रखकर शराब के नशे में रोज 10 दिनों तक प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करता रहा। प्रार्थिया के अचानक गायब होने से उसके परिजनों द्वारा गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करायी गई। इसी दौरान दिनांक 07.05.2025 को पुलिस व परिजनों के द्वारा प्रार्थिया को ढूंढा गया। दिनांक 8. 5.2025 को प्रार्थिया का पति अपने ससुराल आकर बोला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और मैं उसे अब नहीं रखुंगा। आरोपी के कृत्य से प्रार्थिया को पारिवारिक, मानसिक, शारिरीक रूप से शोषण हुआ है। प्रार्थिया मानसिक रूप से सदमे में है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
जिसपर पुलिस ने आरोपी दिलराखन 22 वर्ष निवासी मानिकप्रकाशपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जुर्म स्वीकार करने पर 21.05.2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, प्रधान आरक्षक मालती तिवारी, महेश्वर शरण सिंह, सतीश सिंह, मदनगोपाल परिहार, आरक्षक उमाशंकर साहू व पुलिस स्टॉफ सक्रिय रहे।



