ADD

साहू परिवार में जमीन विवाद पर हिंसक झड़प.. एक की मौत..आधा दर्जन से अधिक घायल....!

0



 बिलासपुर। खबरी गुल्लक।। 23 मई 2025।। 

छत्तीसगढ़ के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद पर एक ही परिवार के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए और जमकर लाठी डंडे चले। संपति की लालच में न सिर्फ अपनो का खून बहाया गया बल्कि जिसके साथ बैठकर कभी एक थाली में खाना खाते थे उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया।  दोनों पक्ष  ने सब्बल, राड, लाठी व अन्य हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में  गर्भवती महिला समेत दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं।  पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।  घटना के संबंध में सिरगिट्टी पुलिस ने मीडिया को बताया कि ग्राम हरदीकला टोना निवासी गीताराम साहू का अपने चचेरे भाइयों सुनील, रवि और सागर से जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 

रात में खून से लथपथ हो पहुंचे थाने

सिरगिट्टी प्रभारी रजनेश सिंह ने बताया कि मारपीट से घायल हो  कुछ लोग खून से लथपथ होकर रात में थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। घायलों को अस्पताल भेजा गया।  गुरुवार की सुबह हमले में घायल गीताराम की मौत हो गई। पुलिस सिम्स पहुंची और शव का पंचनामा , पोस्टमॉर्टम कराया गया।  तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार की रात हुई वारदात

 बुधवार रात  10 बजे जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में फिर से विवाद शुरू हुआ और मारपीट में बदल गया।  ग्राम खैरा निवासी सुनील साहू पिता स्व. घनश्याम साहू 40 वर्ष,  हरदीकला निवासी सागर साहू पिता रामजी साहू 21 वर्ष,  नाबालिग लड़का ने अपने चचेरे भाइयों पर लाठी व सब्बल से घर में घुस गए और पार्वती साहू के साथ विवाद करने लगे। आवाज सुनकर गीताराम साहू , वेदराम साहू निकले।  दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में गीताराम साहू पिता विश्राम साहू, उसके छोटे भाई विश्राम साहू, रविना साहू समेत अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान गीता राम साहू की मौत हो गई। वेदराम साहू की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर दोनों पक्ष के बीच अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।


हमलावरों ने पहले दर्ज कराया केस


गांव में पुलिस जवान तैनात


सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गांव में सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)