किरण सिंह देव और अरुण साव ने कहा - सांसदों और विधायकों ने भाजपा की पाठशाला में तीन दिन संगठन की रीति ,नीति और बारीकियों को सीखा..! जनजीवन में आमूलचूल सकारात्मक परिवर्तन के लिए यह प्रशिक्षण वर्ग ऐतिहासिक

किरण सिंह देव और अरुण साव ने कहा - सांसदों और विधायकों ने भाजपा की पाठशाला में तीन दिन संगठन की रीति ,नीति और बारीकियों को सीखा..! जनजीवन में आमूलचूल सकारात्मक परिवर्तन के लिए यह प्रशिक्षण वर्ग ऐतिहासिक

khabrigullak.com
By -
0

 

अम्बिकापुर/ मैनपाट ।। खबरी गुल्लक।। 

 योग, शारीरिक अभ्यास के साथ प्रारंभ सांसद विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस वित्त मंत्री ओपी चौधरी  ने बजट एवं प्रावधान विषय पर और भाजपा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ,प्रांत संघ चालक अभय राम  ने उपस्थित सांसद विधायकों का समग्र मार्गदर्शन किया।   प्रशिक्षण वर्ग के समापन कार्यक्रम में सभी उपस्थित सांसद विधायकों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। प्रशिक्षण वर्ग पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव  व उपमुख्यमंत्री अरुण साव  ने पत्रकारों से चर्चा की । पत्रकार वार्ता में  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि भाजपा सांसदों व विधायकों का सबसे महत्त्वपूर्ण तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मैनपाट (सरगुजा) में सम्पन्न हुआ है, जिसमें प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सहभागिता रही।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि इस वर्ग में संगठन के विभिन्न विषयों को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा का उद्‌घाटन सत्र में समग्र रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसी प्रकार विभिन्न विषयों पर इन तीन दिनों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व नेताओं ने अपने उद्‌बोधन में प्रकाश डाला। 

श्री देव ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग कार्ययोजना और कार्यक्रम का हिस्सा है और इस तरह के प्रशिक्षण वर्ग हमारे संगठन की प्रदेश से लेकर मंडल-बूथ इकाई तक होते हैं। भाजपा जिन विचारों को लेकर चलती है, उन्हें समाहित करते हुए विभिन्न विषयों को साथ लेकर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक दायित्वों, विचारधारा, कर्त्तव्य बोध और भूमिकाओं से अवगत कराया जाता है। इनमें हमारे सांसद-विधायक भी शामिल होते हैं। श्री देव ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में हमारे शत-प्रतिशत सांसदों- विधायकों की भागीदारी रही। इन प्रशिक्षार्थी सांसदों-विधायकों को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने समापन सत्र में संबोधित किया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 12 सत्र हुए जिनमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, वी. सतीश, प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा आदि का विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रशिक्षण वर्ग हरेक दृष्टि वे महत्त्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहा है। यह वर्ग भाजपा की कार्यपद्धति का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। भाजपा एक परिवार है और सभी सांसदों व विधायकों ने एक साथ तीन दिन एक स्थान पर रहकर भाजपा की रीति-नीति की बारीकियों को समझा है। यह बताता है कि भाजपा में एक परिवार का भाव इसी तरह प्रगाढ़ होता है। इन तीन दिनों के प्रशिक्षण वर्ग से हमारी वह प्रतिबद्धता व्यक्त हुई है कि गरीब व कल्याण, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हरेक जरूरतमंद तक पहुंचे, विकसित छतीसगढ़ की अवधारणा धरातल पर साकार हो, विकसित भारत की रचना हो। यह प्रशिक्षण वर्ग इस दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होने वाला है। श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जो ताकत है, जो क्षमता है, उसके माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण, यहाँ के जनजीवन में आमूलचूल सकारात्मक परिवर्तन की दृष्टि से यह प्रशिक्षण वर्ग ऐतिहासिक रहा है।

राजनीति राष्ट्र सेवा का प्रतिबिंब बने - अजय चंद्राकर

 
प्रातःकालीन योग सत्र में सम्मिलित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के राष्ट्रहित में किए गए संघर्षों एवं उनके आदर्शों पर भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक श्री अजय चंद्राकर  ने  विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा आज जब देश लोकतंत्र के नए युग की ओर अग्रसर है, तब यह आवश्यक हो गया है कि राजनीति राष्ट्र सेवा का प्रतिबिंब बने। इसी चिंतन को अपने जीवन में उतारने वाले महान राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को एक नई वैचारिक दिशा प्रदान की। उन्होंने राष्ट्र प्रेम, सांस्कृतिक चेतना और सुशासन के लिए "पंच निष्ठा" का सिद्धांत दिया जो आज भी प्रत्येक जनप्रतिनिधि और राजनीतिक संगठन के लिए एक प्रकाश स्तंभ के रूप में खड़ा है। श्री चंद्राकर ने कहा जो स्थान शरीर में प्राण का होता है, वही स्थान राष्ट्र में ‘विराट’ का है। उपाध्याय जी ने इस विराट की चेतना के लिए अपने सम्पूर्ण जीवन को समर्पित कर दिया। आज आवश्यकता है कि हम सभी, इस महान संगठन के माध्यम से, राष्ट्र के विराट के लिए अपने जीवन को समर्पित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)