ब्रेकिंग : बलरामपुर के चनान नदी के समीप तेज रफ्तार ऑटो और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल..! मृतक को देख वाहन सवार अन्य युवक हुए फरार

ब्रेकिंग : बलरामपुर के चनान नदी के समीप तेज रफ्तार ऑटो और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत में एक युवक की मौत, एक घायल..! मृतक को देख वाहन सवार अन्य युवक हुए फरार

khabrigullak.com
By -
0


बलरामपुर।। खबरी गुल्लक।। 10 जुलाई 2025

 बलरामपुर जिले के ग्राम सरनाडीह  के आगे चनान नदी पहुंचने के पूर्व  आटो और बाइक में जबरदस्त टक्कर होने से एक युवक की मौत हो गई, और एक युवक घायल हो गया। जबकि मृतक को ऑटो में दबा देख ऑटो, बाइक सवार अन्य तीन युवक उन्हें छोड़कर भाग गए। हाइवे पेट्रोलिंग पार्टी बलरामपुर टीम के जवान अमित मिंज और गिरवर प्रसाद के द्वारा मृतक और घायल को 



108 एम्बुलेंस में जिला अस्पताल भेजा गया। पेट्रोलिंग पार्टी के द्वारा  मार्ग से ऑटो बाइक हटवाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सचिन  पिता देवालाल  28 वर्ष निवासी मंगलहारा बलरामपुर घायल हुआ है जबकि शिव कुमार पिता बिकुल साय 20 वर्ष वर्ष निवासी अतौरी डवरा की मौत हो गई। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)