पुलिस ने रोका तो भागने लगा बदमाश.. दबोच तलाशी ली तो खुला चौंकाने वाला राज

पुलिस ने रोका तो भागने लगा बदमाश.. दबोच तलाशी ली तो खुला चौंकाने वाला राज

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 11 जुलाई  2025 

  मादक पदार्थ की खरीद बिक्री एवं तस्करी मे संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार पैनी नजर रखकर सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में गांधीनगर पुलिस ने आरोपी शनि विश्वकर्मा पिता राजकुमार विश्वकर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी पटेलपारा थाना चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर को करीब सवा लाख रुपए के करीब 5 लाख रुपए मूल्य का गांजा बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस ने बताया कि आज  11/07/25 को  गांधीनगर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम गश्त कर थी , इस दौरान   मनेन्द्रगढ़ रोड से किसान राइस मिल रोड के पास आरोपी पिट्ठू बैग पीठ पर टांग चल रहा था। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि पर जब पूछताछ शुरू की तो वह किसान राइस मिल रोड के बगल मे खाली मैदान की तरफ भागने लगा,  पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। युवक के कब्जे से पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग से कुल 4 किलो 980 ग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 20(बी)(¡¡) (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर  न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया । कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, आरक्षक अतुल शर्मा, विकाश सिंह, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)