वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल ने बैंक प्रबंधन की बैठक ले साइबर ठगी में उपयोग म्यूल अकाउंट, संदिग्ध पीओएस व संदिग्ध मोबाइल नंबर पर पैनी नजर रखने दिए निर्देश .. बैंकों एवं एटीएम में सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षागॉर्ड बताया जरूरी ...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल ने बैंक प्रबंधन की बैठक ले साइबर ठगी में उपयोग म्यूल अकाउंट, संदिग्ध पीओएस व संदिग्ध मोबाइल नंबर पर पैनी नजर रखने दिए निर्देश .. बैंकों एवं एटीएम में सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षागॉर्ड बताया जरूरी ...

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।  11 जुलाई 2025 

पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश  साइबर ठगी के मामलो में उपयोग किये गए म्यूल बैंक अकाउंट, संदिग्ध पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पीओएस) एवं संदिग्ध मोबाइल नम्बर के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिए गए निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल के द्वारा कार्यालय के सभाकक्ष में बैंक प्रबंधकों की बैठक आयोजित कर  म्यूल अकाउंट एवं साइबर ठगी को अंजाम देने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हांकित पहचान कर पुलिस को सूचित करने के कड़े निर्देश दिए गए।  साइबर ठगी के मामलो मे पुलिस टीम  द्वारा भेजे गए प्रतिवेदन पर त्वरित कार्यवाही कर संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी प्रदान करने सहित अन्य जानकारियों को समय पर प्रदान करने, संदिग्ध ट्रांजेक्शन की सूचना पर बैंक खाते फ्रीज करने हेतु निर्देश दिए गए, जिससे साइबर ठगी के मामलो मे त्वरित कार्यवाही कर ठगी के शिकार व्यक्तियों को तत्काल राहत प्रदान की जा सके।

निःशक्तों की मदद करें - राजेश अग्रवाल 

 बैंक प्रबंधको को सुरक्षा की दृष्टि से बैंकों के प्रवेश, निकासी मार्गो, अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर साथ ही प्रत्येक बैंक एटीएम कक्ष में सीसीटीवी कैमरे आवश्यक रूप से लगाने के निर्देश दिए गए, एवं प्रत्येक बैंको मे सुरक्षागॉर्ड आवश्यक रूप से रखने के लिए भी निर्देश दिए गए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा बैंक प्रबंधको से अपील जारी करते हुए कहा गया कि बैंक प्रबंधक अपने आस पास के निशक्तजनों एवं अभावग्रस्त लोगो की सहायता कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। बैठक में विभिन्न बैंको के प्रबंधक, बैंक स्टाप, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक वीरेंद्र पैकरा, अनुज जायसवाल सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)