अंबिकापुर - बनारस मार्ग पर चठिरमा बैरियर के समीप तेज रफ्तार वाहन पेड़ से भिड़ी.. युवक - युवती सहित दो की मौत, तीन की हालत गंभीर..

अंबिकापुर - बनारस मार्ग पर चठिरमा बैरियर के समीप तेज रफ्तार वाहन पेड़ से भिड़ी.. युवक - युवती सहित दो की मौत, तीन की हालत गंभीर..

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 12 जुलाई 2025
अंबिकापुर - बनारस मार्ग पर शहर से लगे चठिरमा बैरियर के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन के पेड़ से टकरा दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से वाहन में सवार  युवक, युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि वाहन में सवार अन्य दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया वाहन में सवार घायलों के द्वारा एक युवती का नाम खुशी निवासी सूरजपुर बताया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े 9 बजे चार पहिया वाहन में सवार दो 2 युवती और 3 युवक बनारस मार्ग पर जा रहे थे। रास्ते में चठिरमा बैरियर के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन तेज रफ्तार के साथ साल वृक्ष से टकरा गई। तेज आवाज होने पर घटना स्थल पर नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अलग अलग वाहन से अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 जिसमें से 2 युवक और 1 युवती को मिशन अस्पताल में ले गए,जहां स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया, जबकि महावीर अस्पताल में एक युवक और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवती को लेकर पहुंचे जहां एक और घायल को मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में कुल दो लोगों की मौत हुई है जिसमें एक युवक और एक युवती शामिल हैं। सभी की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। 


हादसे का कारण तेज रफ्तार को बताया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि लगभग सभी युवक युवती पढ़ाई करने शहर में रह रहे थे और घूमने के लिए बनारस मार्ग पर जा रहे थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)