बोरवेल वाहन 60 फिट गहरी खाई में गिरी... सवार 5 लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर..., मुख्यमंत्री ने जताया शोक

बोरवेल वाहन 60 फिट गहरी खाई में गिरी... सवार 5 लोगों की मौत, पांच की हालत गंभीर..., मुख्यमंत्री ने जताया शोक

khabrigullak.com
By -
0


 कवर्धा।। खबरी गुल्लक।। 

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना के ग्राम आगरपानी के समीप  एक बोरवेल वाहन  अनियंत्रित होकर 60 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में  3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 घायलों ने अस्पताल में दम तोड दिया। खाई में गिरने के चलते वाहन के परखच्चे उड़ गए। यह दुर्घटना उस समय हुई जब बोरवेल वाहन शहडोल से बेमेतरा जा रही थी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव  साय ने हादसे पर जताया शोक है। बताया जा रहा है कि शव अकड़ गए थे। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः यह हसदा गुरुवार की रात हुई होगी। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि बोरवेल वाहन क्रमांक टीएन-88 डी-1702  शहडोल से बेमतरा जा रही थी। दुर्घटना का मूल कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बोरवेल वाहन में 10 लोग सवार थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)