अच्छी खबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को रोजगार मेला में 51 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र ...

अच्छी खबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को रोजगार मेला में 51 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र ...

khabrigullak.com
By -
0

नई दिल्ली।। खबरी गुल्लक।।

आज शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। पीएम मोदी इस अवसर पर विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्ति पाने वालों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित भी करेंगे। रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रेल, गृह, और स्वास्थ्य जैसे अहम मंत्रालयों में भर्ती   होगी। बताया जा रहा है कि देशभर में रोजगार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। जिससे युवा वर्ग रोजगार पाने के साथ देश के विकास में भागीदार भी बन रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)