मोंटफोर्ट स्कूल में अलंकरण समारोह: छात्र प्रतिनिधियों ने ली शपथ, आइजी दीपक झा ने मेहनत अनुशासन की दी सीख

मोंटफोर्ट स्कूल में अलंकरण समारोह: छात्र प्रतिनिधियों ने ली शपथ, आइजी दीपक झा ने मेहनत अनुशासन की दी सीख

khabrigullak.com
By -
0


 अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।।

शहर के मोंटफोर्ट स्कूल  में  गुरुवार   इन्वेस्टिचर सेरेमनी (अलंकरण समारोह) 2025 –26 का आयोजन धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आईजी दीपक झा शामिल हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर उनकी धर्म पत्नी दीपा झा मौजूद रहीं।  समारोह की शुरुआत ड्रम बैंड ,परेड और दीप प्रज्जवलन से हुई।  प्राचार्य ब्रदर गैब्रेयल ने मुख्य अतिथि का अभिनन्दन किया।  बच्चों  द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य की प्रस्तुति दी  गयी।  मुख्य अतिथि  दीपक कुमार झा, विशेष अतिथि  दीपा झा , प्राचार्य ब्रदर गेब्रियल ,उप-प्राचार्य ब्रदर जेम्स तथा कैंपस सुपरवाइजर ब्रदर जॉन द्वारा छात्र परिषद के नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों का भार सौंपा गया। चुने हुए बच्चों ने अपने कर्तव्य को पूरे निष्ठा के साथ निभाने, स्कूल के मूल्यों व अनुशासन को बनाए रखने सही और निष्पक्ष तरीके से काम करने  की शपथ ली। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अनुशासन और मेहनत की सीख दी। हेड बॉय ,हेड गर्ल व सभी हाउस कैप्टन   असिस्टेंट हाउस कैप्टन, और डिसिप्लीन कैप्टन को भी बैज पहनाकर सम्मानित किया गया।  प्राचार्य ब्रदर गेब्रियल ने   गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा   जो हमारे जीवन को प्रेरित करते हैं और हमारे जीवन को आकार देते हैं, विशेष रूप से हमारे अभिभावक  एवं शिक्षक । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।  आभार विद्यालय के नवनिर्वाचित    हेड बॉय भावेश एवं हेड गर्ल शीना मेहता के द्वारा व्यक्त किया गया । इस अवसर पर शिक्षक  नितिन कर्ष  सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)