ADD





अधिवक्ता एंड आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी को पहली बार मिला आरटीआई पीआईएल एक्टिविस्ट का अवार्ड... फिल्म एक्ट्रेस जरीन खान के हाथों हुए सम्मानित ..... रांची में हुआ द ग्लोबल बिजनेश ऑफ द ईयर अवार्ड 2025 का आयोजन

0


   अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 8 अगस्त 2025।। 

झारखंड के राजधानी रांची के होटल  रेडिशन ब्लू में  द ग्लोबल बिजनेश ऑफ द ईयर अवॉर्ड  2025 का  आयोजित समारोह में अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ डीके सोनी  को देश की प्रसिद्ध अभिनेत्री जरीन खान के हाथी6 बेस्ट आरटीआई, पी आई एल एक्टविस ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया ।सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता डॉ डीके सोनी के द्वारा हमेशा न्याय में देरी, भ्रष्टाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा हेतु अनेक उत्कृष्ट कार्य किए जाते रहे हैं। डॉ डीके सोनी आम जन के लिए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और शीघ्र न्याय प्रदान करने हेतु अपनी संस्था सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस के माध्यम से हमेशा जमीनी स्तर पर एवं आरटीआई के माध्यम से स्थिति स्पष्ट कर  उच्च न्यायालय से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक जनहित याचिकाओं के माध्यम से सफल और निर्णायक कानूनी लड़ाई भी लड़ते रहते हैं। डॉ डी.के. सोनी द्वारा सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों को लेकर अनेकों मामले उठाते रहे हैं, भ्रष्टाचार के विरुद्ध खुलासा कर दस्तावेजों के आधार पर कार्यवाही कराकर कई भ्रष्ट अधिकारियों, ठेकेदारों के विरुद्ध अपराध भी पंजीबद्ध कराया गया है


द ग्लोबल बिजनेश  के चयन समिति के द्वारा भारत  के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक एवं कानूनी स्तर पर तथा व्यापार, उद्योग  में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का नॉमिनेशन मंगाया गया और उसके बाद  चयन किया गया जिसमें सरगुजा एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीआई एवं पी आई एल एवं अन्य कानून के माध्यम से लगातार सामाजिक स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ डी के सोनी को भारत के अन्य राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और कई बिजनेसमैन के समक्ष होटल रेडिशन ब्लू रांची में दिनाक 3/9/25 दिन रविवार को  एक्ट्रेस जरीन खान  के कर कमलों से  बेस्ट एडवोकेट एंड आरटीआई, पी आई एल एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर  का अवार्ड दिया गया। 

रांची में उक्त कार्यक्रम में भारत देश के अलग अलग प्रदेशो से  अलग अलग  क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं  के साथ साथ बिजनेश मेन भी उपस्थित थे  को भी सम्मानित किया गया। उक्त  कार्यकर्म में द ग्लोबल बिजनेश के डायरेक्टर तथा कई राजनेता भी उपस्थित थे।

 डॉ डीके सोनी ने यह कहा है कि यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता  दिया जायेगा।यह उनका 42 वां अवॉर्ड है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)