ADD





कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने उत्कृष्ट सेवा कार्यों हेतु सीनियर सिटीजन फोरम फॉर सिविल राइट्स अंबिकापुर को किया सम्मानित

0


  अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

 स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अंबिकापुर पुलिस लाइन ग्राउंड में जिले में उत्कृष्ट सेवा कार्यों हेतु "सीनियर सिटीजन फोरम फॉर सिविल राइट्स अंबिकापुर" को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया।इससे पूर्व नगर पालिका निगम की अनुशंसा पर माननीय कलेक्टर महोदय सरगुजा द्वारा अपनी स्वीकृति दी एवं जिले में तथा आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा कार्य एवं स्थानीय शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम के रखरखाव एवं बेहतर प्रबंधन हेतु फोरम तथा फोरम द्वारा रखे गए चौकीदार अमृत अगरिया,संजय शव वाहन चालक एवं नित्य साफसफाई कर्मियों को छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री  राम विचार नेताम द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। ज्ञात हो कि फोरम वर्ष 2008 में अपने स्थापना एवं पंजीयन के उपरांत हर साल लगातार शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम का रख रखाव करते आ रहा है। इस अवसर पर फोरम के अध्यक्ष विष्णु प्रताप अग्रवाल, सचिव आई बी तिवारी, संरक्षक महेन्द्र सिंह बग्गा, उपाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल सह सचिव पी एस द्विवेदी उपस्थित रहे एवं कलेक्टर विलास भोसकर सरगुजा तथा पुलिस महानिरीक्षक से परिचय प्राप्त किया। फोरम के सदस्यों ने स्थानीय विधायक राजेश अग्रवाल से भी सौजन्य भेंट किया।फोरम ने नगर निगम कमिश्नर,माननीय कलेक्टर महोदय सरगुजा, मंत्री  राम विचार नेताम,अधीक्षक  प्रमोद सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक के प्रति कृतज्ञता जाहिर की। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)