गजराजों की विशाल टोली ने अंबिकापुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग किया बाधित... हाथियों के सड़क पार करते समय वन अमले ने रोकी आवाजाही.! . ग्रामीणों में दहशत

गजराजों की विशाल टोली ने अंबिकापुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग किया बाधित... हाथियों के सड़क पार करते समय वन अमले ने रोकी आवाजाही.! . ग्रामीणों में दहशत

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 8 अगस्त 2925।।

सरगुजा जिले में विचरण कर रहे जंगली हाथियों की निगरानी में जुटा वन विभाग का मैदानी अमला देर रात तक हाथियों की गतिविधियों में नजर रखते हुए जान माल का नुकसान रोकने ग्रामीणों और वाहन चालकों को सतर्क भी कर रहे हैं। लुण्ड्रा की तरह विचरण कर रहा  27 हाथियों का विशाल दल गुरुवार की रात अंबिकापुर - रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रघुनाथपुर के समीप आ गया। जिससे वन अमले ने तत्काल पहल करते हुए मार्ग के दोनों तरफ वाहनों चालकों को रोका गया। हाथियों के चलते NH करीब 45 मिनट तक बाधित रही । हाथियों के जंगल की तरफ आगे बढ़ने के बाद मार्ग पर आवागमन फिर से बहाल हो सका। विदित हो कि सरगुजा के लुण्ड्रा और सीतापुर क्षेत्र से जंगली हाथियों ने हाल ही में पिता पुत्री सहित 4 लोगों को मौत के घाट उतारा था। वर्तमान समय में मैनपाट, लुण्ड्रा, सीतापुर, बतौली क्षेत्र में हाथियों विचरण करते हुए फसलों को रौंद नुकसान पहुंचा रहे हैं वहीं कच्चे मकानों और झोपड़ियों को भी क्षति पहुंचने से ग्रामीणों की परेशानी बारिश के मौसम में बढ़ रही है। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)