ADD





अंबिकापुर में हथियारों का प्रदर्शन करते बाइक रैली निकालने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार.. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की फटकार के बाद रात भर आरोपियों की होती रही पड़ताल... आदतन बदमाश गए जेल ..! गैंग में नाबालिग भी शामिल.. अभिभावकों के खिलाफ हुई यह कार्रवाई..

0


अंबिकापुर।। 20 अगस्त 2025।।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में दिन दहाड़े 4 दर्जन से अधिक मोटरसाइकिल से हथियारों का प्रदर्शन करते हुए बेखौफ रैली निकालने वाले बदमाशों को कोतवाली पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने पकड़ने में सफलता पाई। पुलिस ने आदतन बदमाश अतुल ताम्रकार पिता बिरजु ताम्रकार  21 वर्ष निवासी केदारपुर पहुना दुकान के पास अम्बिकापुर और चिनु पंडित उर्फ सुधांसु राय पिता नवनीत राय  18 वर्ष निवासी शिवधारी कालोनी अम्बिकापुर सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें कुल 10 आरोपी वयस्क हैं और 8 नाबालिग हैं। 

बदमाशों के द्वारा 15 अगस्त को शहर में हथियारों के साथ प्रदर्शन करते हुए बाइक से रैली निकाली गई थी ,इस दौरान युवकों के द्वारा मोटरसाइकिल में स्टंट करते हुए मुंह में चाकू दबा रील बनाया गया था। यह रील सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस को जमकर फटकार लगाते हुए सभी बदमाशों को गिरफ्तार करने निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश और सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की अलग अलग टीम के द्वारा संभावित ठिकानों में दबिश देकर सभी बदमाशों को पकड़ा गया। पुलिस ने 5 बाइक भी जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नाबालिकों के परिजनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।  साथ ही लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु पत्राचार किया जा रहा है।


2 आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की  कार्यवाही

पुलिस ने बताया कि  वायरल विडिओ की जांच करने पर पता चला कि  मोटर सायकल में अतुल ताम्रकार एवं सुधांसु राय उर्फ चिनु पंडित के द्वारा  15/08/25 को  अम्बिकापुर क्षेत्र में वाहन में सवार होकर चाकु लहराते हुए भय का वातावरण उत्पन्न किया गया है, मामले मे आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर  आरोपियों की  तलाश किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी  अतुल ताम्रकार आत्मज बिरजु ताम्रकार  21 वर्ष निवासी केदारपुर पहुना दुकान के पास अम्बिकापुर और चिनु पंडित उर्फ सुधांसु राय आत्मज नवनीत राय  18 वर्ष निवासी शिवधारी कालोनी अम्बिकापुर को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त मोटरसायकल एवं घटना मे प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों को जेल भेजा गया। 

यह आरोपी भी हुए गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि  घटना में शामिल आरोपी अक्षत अग्रवाल पिता दीपक अग्रवाल उम्र 25 वर्ष निवासी महामाया रोड बीएसएनएल टावर के पास अम्बिकापुर,  समीर गुप्ता पिता राकेश गुप्ता उम्र 18 वर्ष निवासी सत्तीपारा रानी सती मंदिर के पास अम्बिकापुर,  नेहिल कार राजवाड़े पिता अनिल  19 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली अम्बिकापुर,  निशांत नगेशिया पिता योगेश नगेशिया  19 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली अम्बिकापुर , आकाश झारिया पिता सुनिल झारिया  19 वर्ष निवासी मिशन चौक अम्बिकापुर च्वाईस सेन्टर के पास अम्बिकापुर,  रोशन असावर आत्मज राजू असावर  19 वर्ष निवासी प्रतापपुर नाका सहेली गली अम्बिकापुर,  जय किशन दास आत्मज मेवा दास  21 वर्ष सत्तीपारा देवान तालाब के पास अम्बिकापुर  रोहित केडिया आत्मज बसंत केडिया  22 वर्ष निवासी मिशन चौक हरि डी.जे. गली अम्बिकापुर को  गिरफ्तार कर  धारा 170 BNS के तहत गिरफतार कर धारा 126,135 BNS का इस्तगासा तैयार कर  न्यायालय के समक्ष अधिक से अधिक राशि से बाउण्ड ओव्हर कर प्रतिबंधित करने हेतु इस्तगासा अनुविभागीय दंडाधिकारी अंबिकापुर के समक्ष पेश किया गया है।  अनावेदक गणों से कुल 5 मोटरसायकल जप्त किया गया है। 8 विधि से संघर्षरत बालको के परिजनों के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है साथ ही लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु पत्राचार किया जा रहा है।

कार्रवाई में यह रहे सक्रिय 

 थाना कोतवाली से उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक विवेक पाण्डेय, साइबर सेल प्रभारी अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, प्र.आर भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक अशोक यादव, अमन पूरी, लालदेव साय, मनीष सिंह, राहुल केरकेट्टा, रमेश प्रसाद, वीरेंद्र पैंकरा, अनुज जायसवाल एवं थाना कोतवाली के अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)