ADD





जेल से जमानत पर छुटे बदमाश ने कर दिया ऐसा काम की लोगों का फूट पड़ा गुस्सा... पुलिस ने दोबारा पकड़ भेज दिया जेल...

0

रायगढ़।। खबरी गुल्लक ।। जमानत पर जेल से छुटे बदमाश ने  शहर में कार से जुलूस निकाल जश्न मनाया, यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि  दुर्गेश महंत पिता चतुरदास महंत 21 वर्ष निवासी कोतरारोड बैकुंठपुर  तीन माह पूर्व  जूटमिल क्षेत्र में हुए मारपीट के प्रकरण में जेल में निरुद्ध था। हाल ही में उसे जमानत मिली थी। वह जेल से बाहर आते ही अपने साथियों के साथ शहर की सड़कों पर जुलूस निकाल वीडियो इंस्टाग्राम में शेयर कर दिया। नागरिकों ने जब यह तस्वीर देखा तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। नागरिकों ने कहा कि शहर में गुंडों, बदमाशों का पुलिस से खौफ समाप्त हो गया है। यही कारण है कि बदमाश जेल से छूटने के बाद भी नहीं सुधर रहे हैं। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)