बिग ब्रेकिंग : लखनपुर क्षेत्र में नहाते समय डबरी में पति - पत्नी की हुई जल समाधि.. दो मौत से गांव में पसरा मातम, परिवार में टूटा दुखों का पहाड़

बिग ब्रेकिंग : लखनपुर क्षेत्र में नहाते समय डबरी में पति - पत्नी की हुई जल समाधि.. दो मौत से गांव में पसरा मातम, परिवार में टूटा दुखों का पहाड़

khabrigullak.com
By -
0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 7 अगस्त 2025।।

छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटिंदा आमाचुंआ डबरी  में आज गुरुवार को सुबह नहाने के दौरान डूब जाने से   करीमन पण्डो पिता स्व. मांझी राम पण्डी उम्र 65 वर्ष और उसकी पत्नी केन्दी पण्ड़ो  62 वर्ष  निवासी बेसदगी गुईभवना की मौत हो गई। आज 7 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि  शिवचरण पण्डो के 

द्वारा यह जानकारी दी गई है कि  इसका चाचा करीमन पण्डो और और चाची केल्दी पण्डों दोनों आज  सुबह करीब 08 बजे ग्राम कटिंदा आमाचुंआ डबरी में नहाने गये थे, कुछ समय बाद जब दोनों घर वापस नहीं आये तो मृतक का लडका करमसाय पण्डो अपनी पत्नी के साथ देखने के लिये डबरी के पास गया तो दोनों का कपड़ा डबरी के पास था और मृतक करीमन मण्डो एवं मृतिका केन्दी पण्डो का शरीर उबरी नै चानी के उपर दिखाई दे रहा था, जिसे देखकर करमसाय पानी में जाकर अपने पिता और मां को पानी से बाहर निकाला जिनकी मौत हो गई थी। डबरी के पानी में डूबने से ही मेरे चाचा और चाची की मृत्यु हुई है. घटना में संपत्ति की मौत से गांव में शोक है वहीं परिजनों में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)