ADD





वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल ने थाना, चौकी प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ले लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश.. लापरवाह चालकों का भी लाइसेंस निरस्त करने होगी कार्रवाई...

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 7 अगस्त 2025।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल द्वारा आज गुरुवार को राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत थाना, चौकी प्रभारियों की बैठक लेकर लंबित मामलों के अलावा  अपराध, मर्ग, शिकायत, चालान  प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने म्यूल अकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामलो की भी समीक्षा की। बार बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही के भी निर्देश दिए। ई समंस ऐप के सम्बन्ध मे अधिकारियो/कर्मचारियों कों प्रशिक्षण देकर शत प्रतिशत समंस तमिली, नए निगरानी, गुंडा बदमाशों एवं जिला बदर खोलने योग्य प्रकरणों मे कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए अभियान मुस्कान के तहत नाबालिग गुमशुदा नाबालिगो की दस्तयाबी करने मे अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियों कों प्रशस्ती पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

ई समंस की तमिली में तेजी लाएं 

पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के सम्बन्ध मे की गई कार्यवाही की भी थानावार समीक्षा की गई, समस्त प्रभारियों को लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही सख़्ती से किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए, बैठक के दौरान थाना/ चौकी प्रभारियों को ई समंस की तामिली अदम तामिली की जानकारी हर हाल में पोर्टल के माध्यम से समय पर भेजने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारियों को ई समंस ऐप्स को अपलोड करने निर्देशित किया गया, साथ ही ई-समंस की तामिली प्रकिया में आ रही समस्याओं से अवगत होकर समस्याओ के त्वरित निराकरण करने की हिदायद दी गई।

नए निगरानी शुदा बदमाशों को जिला बदर करने तैयार करें सूची

 पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के द्वारा थाना/चौकी प्रभारियों को नए निगरानी, गुंडा बदमाशों एवं जिला बदर खोलने योग्य प्रकरणों मे कार्यवाही कर नए निगरानी, गुंडा एवं जिला बदर की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के दौरान“अभियान मुस्कान”के तहत नाबालिग गुमशुदा बालक बालिकाओं की दस्तयाबी करने मे अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले 21 पुलिस अधिकारी कर्मचारी कों प्रशस्ती पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया, साथ ही भविष्य मे भी इसी तरह बेहतर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 


बैठक में यह रहे मौजूद

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल (भा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सीतापुर राजेंद्र मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक कुमारी चंद्राकर, स्टेनो निरीक्षक (एम) फबियानुस तिर्की, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, रीडर सहायक उप निरीक्षक अमित पाण्डेय एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)