ADD





ब्रेकिंग : सीतापुर विधायक के वाहन चालक ने सरेराह आदिवासी युवती का किया आलिंगन.. विरोध करने पर जड़ दिया तमाचा , दर्ज हुआ एफआईआर

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

सीतापुर थाना क्षेत्र की एक आदिवासी युवती के द्वारा सीतापुर विधायक के वाहन चालक के खिलाफ सरेराह बलपूर्वक आलिंगन करने और विरोध करने पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। यह शिकायत मिलने पर सीतापुर पुलिस ने आरोपी उमेश प्रधान के खिलाफ 296,351(2) 115(2) एवं 74 BNS की धारा लगाकर जुर्म दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि घटना दिवस राखी के दिन 9 अगस्त 2025 को हुई।  वह अपने भाई के साथ थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और बलपूर्वक बांहों में भर लिया। विरोध करने पर तीन चार थप्पड़ भी मार दिया। यह देख भाई ने विरोध किया तो उसे भी धमकी दे दी। गंदी गंदी गाली देते हुए अपमानित किया गया। 

किसी भी नारी का अपमान नहीं करेंगे सहन

इस मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का कहना है कि है कि पीड़िता कुछ लोगों के साथ उनके पास आई थी और आरोप लगा रही थी कि  उमेश प्रधान के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है। युवती पूर्व में आरोपी से माफी मंगवाना चाहती थी, मगर बाद में वह थप्पड़ का जवाब थप्पड़ से देने की बात कर रही थी। जिसपर मैने उसे ऐसा करने से रोकते हुए  FIR के लिए थाना जाने सलाह दिया था। उन्होंने कहा कि आरोपी उनका दूसरा वाहन चलाता था, इस घटना के बाद उसे काम से निकाल दिया गया है। किसी भी नारी का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। 



 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)