ADD





राजी पढ़हा सरना प्रार्थना सभा जामवंतपुर ने धूमधाम से मनाया आदिवासी दिवस.. बाजे गाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा....

0

 

तातापानी।। खबरी गुल्लक।। 

राजी पढ़हा सरना प्रार्थना सभा जामवंतपुर तातापानी के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिसमें समाज के हर आयु वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सुहेल कुमार कच्छप थे । परम्परागत ढंग से पुजा अर्चना करने के बाद  शोभायात्रा सरना स्थल करमाटांड जामवंतपुर से निकलकर तेतरडीह खेल मैदान तक चली। कार्यक्रम को संबोधित कर अतिथियों ने आदिवासी समाज से सनातन संस्कृति, पूजा , पाठ संस्कार की सीख देते हुए  युवा पीढ़ी को शिक्षा पर बल दिया। आयोजक मंडल के संयोजक  सेवा निवृत्त सैनिक दिलीप कुमार रोहित ने सामाजिक एकता पर बल देते हुए समाज के युवाओं से नशा से दूर रहने आव्हान किया। उन्होंने कहा कि 1982 में संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा जनजातियों के पिछड़ेपन को देखते हुए इनके पारम्परिक रीति रिवाज और परम्परा को संरक्षण की आवश्यकता जताई थी । जिसके तहत्  9 अगस्त 1994 से  विश्वादिवासी दिवस की परंपरा शुरू हुई जो अनवरत जारी है। उन्होंने कहा कि शिक्षित और नशा मुक्त समाज ही विकास की ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। हमें अपने पूर्वजों द्वारा बनाए गए पूजा, परम्परा, संस्कार का पालन करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर  रमेश मिंज, शिवभरोस लकड़ा , हरिकेशवर ,  धनेश सिंह , पवन सिंह सहित सर्व आदिवासी समाज संगठन के पदाधिकारीगण ,अन्य समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)