अम्बिकापुर ।। खबरी गुल्लक ।।
एक मांग एक मंच अभियान के तहत अंबिकापुर में कर्मचारियों, अधिकारियों व विभिन्न कर्मचारी संघों की संभागीय बैठक 11 अक्टूबर शनिवार दोपहर 12 बजे जनपद सभागार में रखी गई है। बैठक में एक मांग एक मंच अभियान पर सरगुजा संभाग के साथियों से विचार विमर्श किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया के नेतृत्व में आयोजित उक्त बैठक में प्रगतिशील पर्यवेक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीना राजवाड़े, जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रांत अध्यक्ष कोषालय कर्मचारी संघ, कर्मचारी कल्याण संघ के विद्याभूषण दुबे व रायपुर के अन्य कर्मचारी साथी मार्गदर्शन के लिए उपस्थित रहेंगे।
श्री अटेरिया ने बताया कि प्रदेश के लगभग पांच लाख कर्मचारियों और डेढ़ लाख पेंशनरों को वर्ष 2017 से 2025 तक कुल लगभग 79 माह का महंगाई भत्ता एरियर्स शासन के द्वारा नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता स्वीकृत करने और पिछले 79 महीने का महंगाई भत्ता एरियर्स की मांग को लेकर प्रदेश के सभी कर्मचारियों को और कर्मचारी संघों को एक मांग के लिए एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
करन सिंह अटेरिया के अनुसार जनवरी 2017 का डीए - 10 माह का एरियर्स , जनवरी 2018 का डीए - 12 माह का एरियर्स , जुलाई 2018 का डीए - 8 माह का एरियर्स ,जनवरी 2019 का डीए - 7 माह का एरियर्स, कोरोना काल (01 जुलाई 2020 व जनवरी 2021) दृ लगभग 16 से 18 माह तक स्थगन रहा। इस अवधि में मंहगाई भत्ता फ्रीज कर दिया गया है। इसके अलावा जुलाई 2021 का डीए - 10 माह का एरियर्स, जुलाई 2023 का डीए - 8 माह का एरियर्स, जनवरी 2024 का डीए - 9 माह का एरियर्स , जुलाई 2024 का डीए - 8 माह का एरियर्स, जनवरी 2025 का डीए - 8 माह का एरियर्स नहीं मिला है। इस प्रकार से 2017 से अब तक कुल लगभग 79 माह का महंगाई भत्ता एरियर्स लंबित है।
बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति के लिए अधिकारी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुभाष चन्द्र गौर , श्रीमती मीना राजवाड़े अनिल गुप्ता ,श्री पैकरा व कोषालय कर्मचारी संघ के लोगों ने अपील की है।



