ADD

तीज उत्सव में मुक्ता गुप्ता व कुंजबाला जायसवाल ने मारी बाजी...! सभभाव महिला मंच के आराधना समूह ने किया डांडिया महोत्सव... झूमीं महिलाएं...

0


अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।। 

सभभाव महिला मंच के आराधना समूह द्वारा


अंबिकापुर के पर्पल आर्किड में पारंपरिक डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। माता रानी की पूजा और आरती के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच की सदस्य मंजूषा भगत को महापौर पद पर आसीन होने की मंगलकामनाएं दी गईं और संस्थापिका सदस्य वंदना दत्ता, संतोष पांडे, जया तिवारी, संजीता स्वर्णकार, नीलिमा गोयल व ज्योति चोपड़ा ने उन्हें शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया।  

नन्हीं बालिका ट्विशा तिवारी ने महिषासुर मर्दिनी के श्लोक पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी। कार्यक्रम का संचालन हिना परवीन ने किया और दुर्गा माता के समक्ष डांडिया प्रस्तुति के उद्देश्य को साझा किया। डॉ. चेतना जैन, इति चतुर्वेदी, प्रियल चोपड़ा और अजमत रिजवी ने पारंपरिक परिधान में उत्कृष्ट नृत्य प्रस्तुत किए।  

नीलिमा गोयल ने दुर्गा माता के नवरूप का विस्तृत वर्णन किया। तीज उत्सव 25 के पुरस्कार में मुक्ता गुप्ता व कुंजबाला जायसवाल को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि मधु चौधरी, रेखा गुप्ता, तनुश्री मिश्रा, संजीता स्वर्णकार, विमला यादव और आँचल पांडे को भी सम्मानित किया गया। लॉटरी के माध्यम से *डांडिया क्वीन* का खिताब स्वेता गुप्ता को मिला।  


महिला मंच के सदस्यों ने अनिता मंदिलवार को राज्यपाल पुरस्कार के लिए सम्मानित किया। आयोजन में सभी सदस्यों, उनके परिवार की बहनों, बेटियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक डांडिया नृत्य में भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में तुलसी शर्मा, सुनीता लाल, संगीता गुप्ता, लिली कहकशां, राज छाबड़ा, बरखा चोपड़ा, संगीता सिंघ, महजबी अहमद, रीना सोनी, परमजीत छाबड़ा, पूनम मिश्रा, सुनीता अग्रवाल, रेखा भार्गव, नीतू मिश्रा, स्वेता पांडे, राखी चक्रवर्ती, हिना रिजवी, ममता सिंह, शकीला, सुरभि धनवानी तथा डॉ. चेतना जैन का विशेष योगदान रहा।  अगला आयोजन दीपावली पर्व पर आयोजित किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)