जानिए मैनपाट टाइगर प्वाइंट पर युवक क्यों गिरा झरने में ... आखिर क्या थी वजह, ..

जानिए मैनपाट टाइगर प्वाइंट पर युवक क्यों गिरा झरने में ... आखिर क्या थी वजह, ..

khabrigullak.com
By -
0



मैनपाट (सरगुजा)। खबरी गुल्लक ।।(महेश यादव)।।

मैनपाट के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर प्वाइंट झरने में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें फोटोग्राफी के दौरान पैर फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मयंत यादव 30 वर्ष पिता बलराम यादव निवासी नर्मदापुर के रूप में हुई है।  बताया जा रहा है कि  युवक झरने के ऊपरी हिस्से में फोटो ले रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहराई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही मैनपाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।   ग्रामीणों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टाइगर प्वाइंट पर हर साल सैकड़ों पर्यटक आते हैं, लेकिन सुरक्षा के नाम पर कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए।  

टाइगर प्वाइंट में यह पहल जरूरी

 प्रशासन और पर्यटन विभाग की लापरवाही के कारण हादसे लगातार हो रहे हैं। यहां सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और स्थायी गाइड की सख्त जरूरत है। टाइगर प्वाइंट मैनपाट का सबसे लोकप्रिय और खतरनाक पर्यटन स्थल माना जाता है, जहां से कई फीट नीचे झरना गिरता है। पिछले कुछ वर्षों में यहां कई हादसे हो चुके हैं। लोगों का मानना है कि अगर समय रहते सुरक्षा उपाय किए गए होते, तो इस युवक की जान बचाई जा सकती थी। प्रशासन तत्काल टाइगर प्वाइंट पर सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड लगाने पहल करे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)