मैनपाट।। खबरी गुल्लक।। (महेश यादव)
सरगुजा के विकासखंड मैनपाट के ग्राम उड़मकेला में क्षत्रिय (बैस) परिवार द्वारा पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का संगीतमय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 8 अक्टूबर को कलश यात्रा के साथ हुई थी। पांच दिवस तक लगातार प्रातः 8 बजे से भागवत पाठ एवं सायं 3 बजे से संगीतमय कथा का आयोजन हुआ। अंतिम दिवस हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ कथा का समापन हुआ। भागवत पाठ श्री प्रिंस उपाध्याय जी महाराज काशी एवं संगीतमय कथा श्री मनोरंजन दास महाराज भिट्ठीकला, अंबिकापुर के मुखारविंद से संपन्न हुआ। भागवत कथा से पांच दिवस तक पूरे ग्राम में भक्ति मय माहौल था तथा आसपास के ग्राम सहित काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए। भागवत कथा के आयोजन में पवन कुमार सिंह, हिमसागर सिंह, जुगेंद्र सिंह, बालेश्वर सिंह, मुकेश सिंह,यश सिंह,संदीप सिंह, रोहित सिंह, अभिषेक सिंह, अमित सिंह, अभिमन्यु सिंह सहित समस्त क्षत्रिय बैस परिवार सक्रिय रहे।



