ADD

कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन के लिए पर्यवेक्षक दल ने ब्लाक कमेटी की बैठक ले की रायशुमारी

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।
सरगुजा जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को लेकर जारी संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत आज पर्यवेक्षक दल ने उदयपुर, लुण्ड्रा और धौरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की बैठक कर वन टू वन रायशुमारी कर पार्टी का मन टटोला है। झारखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष  राजेश ठाकुर के नेतृत्व में सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक दल सोमवार को तीसरे दिन भी रायशुमारी में व्यस्त रहा। उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से शुरुआत कर रात 8 बजे तक धौरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में रायशुमारी तक जारी रही। 14 अक्टूबर को अंतिम दिन पर्यवेक्षक दल दरिमा, मैनपाट, सीतापुर और बतौली कांग्रेस कमेटी का दौरा कर रायशुमारी करेगी। इसके उपरांत पर्यवेक्षक दल जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चयन के लिए रवाना हो गया। पर्यवेक्षक दल के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए उचित उम्मीदवार के चयन में यह सबसे महत्वपूर्ण रायशुमारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)