ADD

तातापानी मेला समिति का हुआ गठन.. सरपंच बृजलाल लकड़ा अध्यक्ष मनोनीत, संभाग के सबसे बड़े मकर संक्रांति मेला को भव्य बनाने लिया गया संकल्प...

0



अंबिकापुर/ तातापानी। खबरी गुल्लक।।27 दिसंबर 2025।। (उत्तम सरकार)।।

 छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध तातापानी क्षेत्र में हर वर्ष आयोजित होने वाले तातापानी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस पवित्र मेले को सफल, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से आज तातापानी मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। सरपंच  बृजलाल लकड़ा की  अध्यक्षता में शुरू हुई बैठक में सर्वसम्मति से मेला समिति का गठन किया गया।

तातापानी मेला स्थानीय संस्कृति, भक्ति और सामुदायिक एकता का प्रतीक है। गर्म जल स्रोतों से जुड़े इस मेले में हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं, जहां धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यापारिक गतिविधियां आयोजित होती हैं। पिछले वर्षों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ा था, इसलिए इस बार मजबूत समिति गठन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में सदस्यों ने मेले को और अधिक भव्य बनाने के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और सांस्कृतिक आयोजनों पर चर्चा करते हुए प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने निर्णय लिया गया। 

मेला समिति में संरक्षक

 रघुवीर प्रसाद गुप्ता  ,  सूरज प्रसाद गुप्ता,  द्वारिका प्रसाद गुप्ता,  लालबहादुर नागेसिया,  रामगति सिंह , बजरंग गुप्ता , अशोक केसरी, हरि प्रसाद गुप्ता,  नन्हक राम, जगबंधन सिंह,   अमृत खलखो,  कपीलदेव गुप्ता,  संजय गुप्ता  मनोनीत किए गए हैं। 

सरपंच बृजलाल लकड़ा अध्यक्ष

 अध्यक्ष सरपंच बृजलाल लकड़ा,  उपाध्यक्ष संतोष केसरी , अजय गुप्ता,  संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता  वित्तीय प्रबंधन , सचिव  जितेन्द्र एक्का, दस्तावेजीकरण और समन्वय   संदीप कुमार यादव, सह-सचिव माइकल, सह-कोषाध्यक्ष  अंकुर गुप्ता, मीडिया प्रभारी अनुज कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक प्रताप गुप्ता बनाए गए। 

कार्यकारिणी सदस्य में  विजय बखला,  सामीर बाड़ा,  रमेश खलखो,  अनिल गुप्ता,  राम रतन सिंह,  प्रमोद टोप्पो,  अभिषेक गुप्ता केसरी ,  सुरेश प्रजापति  शामिल किए गए। 

अध्यक्ष  बृजलाल लकड़ा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि तातापानी मेला हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इस समिति के साथ हम इसे सुरक्षित और यादगार बनाएंगे। सभी सदस्यों से अपील है कि वे पूर्ण निष्ठा के साथ योगदान दें। प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। 





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)