अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
बलरामपुर विकासखंड के निवासियों के झारखंड स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोटा पानी की यात्रा के दौरान ओरसा पाठ क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बस सवार 7 ग्रामीणों की असामयिक मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं मन को विचलित कर देने वाली है। उन्होंने दिवंगत हुए सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।श्री नेताम ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा इस अपार दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य, आत्मबल एवं दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में वे स्वयं एवं पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

.jpg)





















