ADD





सड़क सुरक्षा को ताक मे रखकर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध दर्ज हुआ अपराध, 8 वाहन जब्त, लाइसेंस भी होगा निरस्त

0

अंबिकापुर।खबरी गुल्लक।।

 संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए बीच शहर चार पहिया वाहनों में खतरनाक स्टंट करने वाले उदंड युवक तो बच गए मगर सीसी टीव्ही फुटेज की मदद से पुलिस ने उन 8 चार पहिया वाहनों को जब्त करने में सफलता पाई जिसमें स्टंटबाजी की गई थी। शहर के मुख्य चौक चौराहों पर अज्ञात युवकों के द्वारा स्कापियों, इनोवा एवं अन्य कारों की खिडकियाँ मे बाहर की ओर निकलकर बैठकर स्टंटबाजी करते हुये स्वयं एवं अन्य नागरिकों के जीवन को खतरे में डालकर खतरनाक, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये मुख्य मार्गो मे घूम रहे है। मामले को संज्ञान मे लेकर उप पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा  राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस टीम को मामले मे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। कोतवाली पुलिस  द्वारा  उपरोक्त वाहनों का  तलाश किया गया, चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज अवलोकन कर वाहन कमांक CG/29AC/1487, CG/15/CZ/4967, CG/1E/A/5881, CG/15/EB/4743, CG/15/EF/9972, JH/01/BK/3109, CG/15/ EH/5881, CG/15/EG/3141, CG/ 15/EJ/ 3345, BR/06/DC/7751, CG/15/EH/2824, UP/67/ K/ 4546, CG/15/CZ/4868 व अन्य वाहनों के अज्ञात चालकों के द्वारा उपरोक्त कृत्य किया पाया जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध  धारा 125, 281, 285, 3 (5) बी.एन.एस. एवं धारा 184 मोटरयान अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा  वाहनो की तत्काल पहचान कर मामले मे 8 चारपाहिया वाहन  क्रमांक CG15EH2824,  UP81BY7272 , UP65DT5162 ,  CG15CV2248,  CG15DC6274 ,  JH01CD5513 ,  CG29A4508 ,  GC15EF9972 को जप्त कर वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जा रही है, एवं अन्य वाहनों का पता तलाश किया जा रहा है, मामले मे अग्रिम जांच विवेचना कार्यवाही जारी है।

नहीं तो..ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होगा

 सरगुजा पुलिस  ने आम नागरिकों से अपील कर कहा है कि अभिभावक अपने बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन चलाने के लिए न देंवे, यातायात के नियमो का पालन करने हेतु जागरूक करें, ऐसे वाहन चालक जो सड़क पर लापरवाही से वाहनों में बैठकर रील बनाते है अथवा प्रदर्शन करने के लिए स्टंट करते पाये जाते है तो सरगुजा पुलिस द्वारा सख़्ती से कार्यवाही करते हुए मामले मे सदर धारा का अपराध दर्ज कर उपरोक्त वाहनो को जब्त किया जाएगा और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)