सड़क सुरक्षा में धमाल मचाने वाले बलरामपुर जिले के दो पुलिस सुपरस्टार्स को कल बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है! मुख्य मंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य मेहमान बनकर 24 जनवरी को दोपहर 12 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह होने जा रहा है। SP बलरामपुर ने अपर परिवहन आयुक्त को पत्र भेज नामांकन कराया। सरगुजा रेंज IG को भी सूचना भेजी गई है। दोनों जवानों को 24 जनवरी को सीएम विष्णुदेव साय के हाथों गोल्डन सम्मान मिलेगा।
पहला हीरो: निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल थाना शंकरगढ़ हैं।
जिले में रोड हादसों में कमी लाने का कमाल, स्पेशल चेकिंग में 2025 में धारा 185 के 1140 केसों में से 267 शराबी ड्राइवरों को लपेटा। ट्रैफिक सुगम बनाने और जागरूकता कैंप से सड़कें सुरक्षित किया।
दूसरा सुपरस्टार: प्रधान आरक्षक अमित मिंज यातायात शाखा बलरामपुर हाईवे पेट्रोलिंग। गोल्डन आवर के जादूगर । 2024 में 260 और 2025 में 220 घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के शिकारों की जान बचाने में एक्सपर्ट!

.jpg)





















