अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर माता राजमोहिनी देवी वार्ड के पार्षद मनोज गुप्ता ने एक बार फिर अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रति वर्ष की परंपरा निभाते हुए इस बार भी नमना कला स्थित सियान सदन में भव्य संक्रांति उत्सव, सियान सम्मान और वार्ड के जरूरतमंदों को कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि समाज सेवा की मिसाल भी कायम की। पार्षद मनोज गुप्ता की दूरदृष्टि और निस्वार्थ सेवा भावना ने एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया। वे न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि वार्डवासियों के सच्चे हितैषी भी हैं, जो हर मौके पर गरीब-गुरबों की भलाई के लिए तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने पार्षद मनोज गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ सीए एचएस जायसवाल, वरिष्ठ नेता रामलखन पैकरा, पूर्व पार्षद रविंद्र गुप्त भारती, जीतेन्द्र सोनी, शशिकांत जायसवाल, श्वेता गुप्ता, शैलू सिंह, आईबी तिवारी, निवास केडिया, हरिशंकर सिंह, जगदीश चौबे और जमुना लाल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और वार्डवासी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी ने पार्षद गुप्ता के प्रयासों की एक स्वर में सराहना की।
पार्षद मनोज गुप्ता ने मकर संक्रांति के गहन महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मकर संक्रांति सूर्य देव की उत्तरायण गति का प्रतीक है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है।
यह त्योहार हमें फसल कटाई की खुशी, सामूहिक भोज और तिल-गुड़ के सेवन के माध्यम से स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देता है। हमारे संस्कृति में यह पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। मैं संकल्प लेता हूं कि यह आयोजन प्रतिवर्ष और भी भव्य रूप से होगा, ताकि वार्ड के हर जरूरतमंद तक पहुंच सकें।
पार्षद गुप्ता ने सियान सम्मान देकर समाज के योगदानकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और सर्दी से ठिठुरते जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए। यह कार्य न केवल मानवीय करुणा का उदाहरण है, बल्कि उनकी दूरगामी सोच को दर्शाता है। अंबिकापुर जैसे शहर में जहां राजनीति अक्सर चुनावी रंग धारण कर लेती है, वहां मनोज गुप्ता जैसी शख्सियतें समाज को नई दिशा दे रही हैं। उनकी मेहनत से वार्ड में विकास के नए द्वार खुल रहे हैं। भाजपा नेताओं ने भी कहा कि गुप्ता जी जैसे कार्यकर्ता ही पार्टी की असली पूंजी हैं। यह उत्सव संपन्न हुआ तालियों की गड़गड़ाहट के बीच। पार्षद मनोज गुप्ता को सभी ने बधाई दी।

.jpg)























