अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। जिला सरगुजा साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा शहर के विख्यात साहित्यकार सरदार भगत सिंह विहंस का आत्मीय सम्मान उनके निज निवास पर किया गया। इस उपलक्ष पर साक्षरता मिशन के विभित्र पदाधिकारी एवं श्री विहंस के परिवार के सदस्य उपस्थित थे। यह सम्मान श्री विहंस द्वारा रचित साक्षरता गीत तथा मतदाता जागरूकता हेतु लिखे गए स्वीप गीत की सराहना तथा उत्कृष्ट रचना के लिए किया गया। साक्षरता गीत द्वारा जन सामान्य में जन चेतना का विकास करने हेतु विशेष योगदान देने के समक्ष जिला साक्षरता मिशन द्वारा यह सम्मान दिया गया।
1953 को राजस्थान के भरतपुर में जन्मे भगत सिंह विहंस ने शासकीय पीजी कॉलेज से विज्ञान में स्रातक की डिग्री प्राप्त की तथा अंबिकापुर आईटीआई से इलेक्ट्रिकल्स में डिप्लोमा प्राप्त किया। सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में एक व्यापारी के रूप में प्रतिष्ठित श्री भगत सिंह विहंस ने साहित्य के क्षेत्र में भी बहुमूल्य योगदान दिया है। उनकी ऑडियो सीरीज सांझ सवेरा के नाम से रिकॉर्ड हुई तथा उन्होंने विभिन्न पुस्तकों की रचना की। इनमें प्रमुख पुस्तक पीपल की छांव, सपनों का भारत तथा खंडकाव्य सृष्टि है। अंबिकापुर आकाशवाणी में उनकी विभिन्न कविताओं तथा कहानियों का प्रसारण होता रहा है। इसके अलावा स्थानीय पत्र पत्रिकाओं में भी उनकी विभित्र रचनाएं प्रकाशित होती रही है बेटी बचाओ मुहिम के अंतर्गत इन्होंने सही रिवाज नामक कविता लिखी जिससे बेटियों को समानता पर लाने की एक पहल की गई।
साहित्य के क्षेत्र में आपकी ख्याति सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलगीत की रचना के पश्चात और अधिक बढ़ गई जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आपको सम्मानित भी किया गया तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ पदार्पण समारोह आगमन द्वारा आपको छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान भी प्राप्त हुआ। श्री विहंस सतत रूप से साहित्य के क्षेत्र में अपना योगदान प्रदान कर रहे हैं तथा भारतेंदु साहित्य कला समिति के आजीवन सदस्य हैं। आपके द्वारा यूट्यूब पर भी विहंस सीरीज का प्रसारण किया जा रहा है जिसमें आपकी विभित्र रचनाओं को दर्शकों तक पहुंचा जा रहा है। श्री भगत सिंह विहंस की पत्नी श्रीमती सतनाम कौर चावला भी सामाजिक क्षेत्र में एक अग्रणी समाज सेविका तथा सामाजिक उत्थान में एक प्रेरणा स्रोत है। वे विभित्र सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों द्वारा समानता का प्रचार करने में अग्रणी रही है।

.jpg)





















