खबरी गुल्लक: अंबिकापुर/ रायपुर।।
सड़कों पर मौत का तांडव रोकने वाले बलरामपुर जिले के दो पुलिस हीरोज को आज सीएम विष्णुदेव साय ने भव्य सम्मान दिया। रायपुर के पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में 24 जनवरी को हुई इस भव्य समारोह में निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल थाना शंकरगढ़ और प्रधान आरक्षक अमित मिंज यातायात शाखा बलरामपुर को सड़क सुरक्षा में कमाल के योगदान के लिए गोल्डन ट्रॉफी और शाबाशी मिली। ये दोनों सुपरस्टार्स सड़कों को किले में बदल रहे हैं – शराबी ड्राइवरों की खैर नहीं, और हादसे के शिकारों की जान बचाने में माहिर!
निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल शराबी ड्राइवरों का भूत भगाने वाले शेर
शंकरगढ़ थाने के ये लायन 2025 में स्पेशल चेकिंग में धमाल मचाते नजर आए। कुल 1140 धारा 185 के केसों में से 267 शराबी ड्राइवरों को लोहे की मुट्ठी में कस लिया! सिर्फ कार्रवाई ही नहीं, ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए जागरूकता कैंप लगाए, सड़कों पर चेकपॉइंट्स बनाएं। जिसका नतीजा रोड हादसे कम के साथ बेहतर आया। !
प्रधान आरक्षक अमित मिंज गोल्डन आवर के जादूगर
यातायात शाखा बलरामपुर के ये गोल्डन बॉय हाईवे पेट्रोलिंग के बादशाह हैं। 2024 में 260 घायलों को और 2025 में 220 को महज गोल्डन आवर पहली घंटे की महत्वपूर्ण समय में अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जगह पर पहुंचते ही जादू – एंबुलेंस का इंतजार नहीं, सीधे जान बचाओ मोड ऑन! अमित भैया एक्सपर्ट हैं हेलमेट चेक, स्पीड कंट्रोल और फर्स्ट एड में। सड़क पर कोई गिरा तो समझो अमित का रेस्क्यू स्क्वाड आ गया। यह सम्मान सिर्फ ट्रॉफी नहीं बलरामपुर की सड़कों पर हजारों जिंदगियों की जीत है। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि ऐसे हीरोज से दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

.jpg)





















