अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने भाजपा की साय सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दो साल के कार्यकाल में सरकार ने प्रदेश की जनता को केवल निराशा दी है। उपलब्धियों का दावा करने वाली साय सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनहितकारी 17 महत्वपूर्ण योजनाओं को दुर्भावनापूर्ण तरीके से बंद कर दिया।परवेज़ आलम गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने आम जनता, किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब वर्ग के लिए जो योजनाएं शुरू की थीं, उन्हें भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही समाप्त करना शुरू कर दिया। इससे प्रदेश की जनता सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है।उन्होंने बताया कि बंद की गई प्रमुख योजनाओं में शामिल हैं।बिजली बिल हाफ योजना, राजीव मितान योजना, गोधन न्याय योजना, बेरोजगारी भत्ता, रीपा, मुख्यमंत्री कर्ज माफी, सिंचाई कर माफी, महिला समूहों की ऋण माफी, मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ परब सम्मान निधि, कोदो-कुटकी-रागी खरीदी योजना, नरवा-गरवा-घुरवा-बारी, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन, धरसा विकास योजना, शहरी गरीबों को पट्टा एवं आवास, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक एवं मुख्यमंत्री सुपोषण योजना।परवेज़ गांधी ने कहा कि इन योजनाओं से किसानों को आय, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को आत्मनिर्भरता और गरीबों को सम्मान मिल रहा था, जनता को परेशान करने के लिए अनाप शनाप बिजली बिल और अधिकारी/कर्मचारियों की दादागिरी बढ़ गई है,लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही जनता के हितों को दरकिनार कर दिया।उन्होंने कहा कि साय सरकार दो वर्षों में पूरी तरह विफल साबित हुई है। यह सरकार विकास नहीं बल्कि जनविरोधी फैसलों के लिए जानी जा रही है। जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा की नीतियां केवल घोषणा तक सीमित हैं, ज़मीनी स्तर पर कोई लाभ नहीं पहुंच रहा। परवेज़ आलम गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी और बंद की गई योजनाओं को पुनः लागू कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा।

.jpg)





















