ADD





उद्दंड युवाओं के आगे बेबस सिस्टम.. बीच शहर यातायात नियमों की उड़ाते थे धज्जियां..! विशेष अभियान में भी जिम्मेदारों की कार्रवाई सिर्फ देहातियों तक... शहरी बेलगाम

0

 

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।।

सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह अभियान के बीच अंबिकापुर में बीच शहर उदंड युवाओं ने चलती चार पहिया वाहनों में शरीर का आधा हिस्सा बाहर निकाल स्टंट करते हुए न सिर्फ अपनी जान को जोखिम में डाला बल्कि दुसरे लोगों के लिए भी आफत बने रहे। संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। आधा दर्जन से अधिक चार पहिया वाहनों में यह स्टंट किया गया। इस स्टंट के दौरान किसी ने इसकी वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आधा दर्जन वाहनों को पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि वाहन में स्टंट करने वाले सभी युवा छात्र हैं। लचर पुलिस व्यवस्था से उदंड युवाओं की मनमानी बढ़ रही है। नाबालिग चालक भी तेज रफ्तार वाहन चला रहे हैं। सड़क सुरक्षा माह में पुलिस का अभियान शहर के बाहरी इलाकों में देखने को मिलता है, जहां ग्रामीणों में रोक कर यातायात नियमों का उल्लंघन बता जुर्माना ठोकते हैं,जबकि शहर के भीतर उदंड वाहन चालक बेलगाम होते हैं। 

यह घटना  अंबिकापुर के मुख्य चौपाटी  क्षेत्र में हुई, जहां ट्रैफिक का दबाव हमेशा चरम पर रहता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवाओं ने तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाते हुए दरवाजे खोलकर स्टंट किए। कोई सिर से ऊपर झुककर हैंगिंग स्टंट कर रहा था, तो कोई पैर बाहर लटकाकर वाहन की छत पर चढ़ गया। भीड़भाड़ वाली सड़क पर यह हरकत देख राहगीर दहशत में सड़क किनारे भागे। 







एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)