अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
7वीं राष्ट्रीय क्वांन की डो मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2025-26 में छत्तीसगढ़ टीम ने भाग लिया, यह प्रतियोगिता 16 से 18 जनवरी तक इंडौर स्टेडियम जम्मू में संपन्न हुई। प्रतियोगिता जम्मू-कश्मीर क्वांन की डो संघ और क्वांन की डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें एशिया क्वान की डो फेडरेशन के सीईओ सतीश धुल और क्वान की डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के रिफ्रेश चैयरमैन सुनील दत्त के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता हुई। विभिन्न राज्यों के 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ स्टेट टीम से 62 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 8 खिलाड़ियों ने डबल इवेंट में भी भाग लिया छत्तीसगढ़ प्रदेश क्वान की डो संघ के महासचिव अमन गुप्ता ने बताया की इस प्रतियोगिता में फूल कांटेक्ट, सेमी कांटेक्ट फाइट, क्वांनस् और वेपनस(हथियार) इवेंट में खेला। खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 19 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल, और 19 ब्रोंज मेडल जीते। जिसमे गोल्ड मेडल राघवी जयसवाल, केशव अग्रवाल, प्रगति सिंह पैंकरा, अंचल राजवाड़े, एंजल रोज खाखा, जयश्री तिवारी, पहल अग्रवाल, क्रिश राजवाड़े, रौनिका तिग्गा, कुमकुम यादव, मनीषा राजवाड़े, नेहा जांगड़े, प्रतिभा साहू, श्रीजा चौरसिया, ठाकुर बहादुर, वंदना राजवाड़े, विवेक चौहान, यशस्वी सोनवानी आदि बच्चो ने गोल्ड मेडल जीता वही सिल्वर मेडल जितने वाले बच्चे दिव्या राजवाड़े, वाणी जयसवाल, श्यामांश अग्रवाल, विनीत राजवाड़े, संजना सूर्यवंशी, कृष्णा कुमार शर्मा, नकुल सुशील बोरखडे आदि बच्चो ने सिल्वर मेडल जिता और वंही ब्रोंज मेडल दीपक कुमार, सृष्टि साहू, शुभम साहू, आदिदेव, आकृति देवांगन, अर्शी के.आर, गरिमा खरे, गीतांजलि साहू, हंसिका यादव, ईलमा नाज, किरण प्रजापति, मुकेश कुमार, नितिन रजक, प्रतिभा साहू, रहनुमा नाज, शहजाद हुसैन, शाम्भवी सिंह, सिम्मी ध्रुव, सुनील कुमार आदि बच्चो ने ब्रोंज मेडल जीता है। छत्तीसगढ़ टीम की ओर से महासचिव व मुख्य कोच अमन गुप्ता, अभिषेक कुमार, पल्लवी, रोहित कुमार, ठाकुर बहादुर, रानी सगरवंशी गए हुए थे
चैंपियनशिप में सरगुजा जिले से 15 बच्चों ने कोच अमन गुप्ता, पल्लवी, साकेत द्विवेदी, शशी प्रभा लकड़ा के साथ पार्टिसिपेट किये और गोल्ड मेडल केशव अग्रवाल, राघवी जयसवाल, पहल अग्रवाल, एंजल रोज खाखा, प्रगति सिंह पैंकरा, रौनिका तिग्गा ने गोल्ड मेडल जीता और सिल्वर मेडल दिव्या राजवाड़े, विनीत राजवाड़े, संजना सूर्यवंशी, श्यामांश अग्रवाल, वाणी जयसवाल आदि बच्चो ने सिल्वर मेडल जीता और वहीं ब्रांज सृष्टी साहू ने जीता। बेस्ट स्पोर्ट्स टीम का अवार्ड भी छत्तीसगढ़ टीम को प्राप्त हुआ। इस सफलता के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश क्वान की डो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अम्बष्ट, महासचिव व मुख्य कोच अमन गुप्ता, सावित्री तिवारी, पल्लवी, वसी ओवैसी, अंजली सिंह, मोहम्मद शराफत आदि कोच ने सभी खिलाड़ियों और टीम कोच और मैनेजर को बधाई दिया।

.jpg)





















