अंबिकापुर और बलरामपुर में पिनकोडेडक का शुभारंभ... आनलाइन शॉपिंग में अब मिलेगी ओपन बॉक्स डिलीवरी की अनोखी सुविधा.. पहले समान चेक करने का मौका फिर भुगतान...

अंबिकापुर और बलरामपुर में पिनकोडेडक का शुभारंभ... आनलाइन शॉपिंग में अब मिलेगी ओपन बॉक्स डिलीवरी की अनोखी सुविधा.. पहले समान चेक करने का मौका फिर भुगतान...

khabrigullak.com
By -
0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 11 जनवरी 2026।। 

 छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में आज एक नई क्रांति का आगाज हुआ। अंबिकापुर के  साईं मंदिर रोड और बलरामपुर में  पिनकोडेडक (Pincoddeck) सेवा का औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया। इस सेवा के जरिए ग्राहकों को ऑनलाइन ऑर्डर की गई वस्तुओं की 'ओपन बॉक्स डिलीवरी' सुविधा मिलेगी, जिससे वे डिलीवरी के समय ही सामान की जांच कर सकेंगे। आकाश कुमार ताम्रकार ने बताया कि पिनकोडेडक के तहत डिलीवरी बॉक्स को ग्राहक स्वयं खोलकर उत्पाद की गुणवत्ता, पैकिंग और सही होने की पुष्टि कर सकेंगे। यदि सामान पसंद आ जाए तो ही भुगतान करना होगा, अन्यथा बिना किसी शुल्क के उसे तुरंत रिटर्न कर दिया जा सकेगा। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी या खराब उत्पाद आने की समस्या से परेशान रहते हैं।

नई सुविधा के प्रमुख लाभ 

पूरी जांच की आजादी डिलीवरी बॉक्स खोलकर उत्पाद को छूकर, देखकर और परखकर स्वीकारें या अस्वीकारें। शून्य जोखिम,  गलत, खराब या क्षतिग्रस्त सामान आने पर बिना पैसे  रिटर्न। विश्वास बढ़ावा,  ऑनलाइन शॉपिंग के प्रति उपभोक्ताओं का भरोसा मजबूत होगा, जिससे ई-कॉमर्स का दायरा और विस्तारित होगा। स्थानीय पहुंच, अंबिकापुर के साईं मंदिर रोड पर स्थित केंद्र से आसान पहुंच, स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया है। एक ग्राहक ने बताया, अब अमेजन या फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म से ऑर्डर करने पर चिंता नहीं रहेगी। पहले चेक करके पेमेंट करेंगे। पिनकोडेडक टीम के अनुसार, यह सेवा धीरे-धीरे पूरे अंबिकापुर और आसपास के क्षेत्रों में विस्तारित की जाएगी। कंपनी का दावा है कि इससे रिटर्न रेट में 50% तक कमी आएगी और ग्राहक संतुष्टि बढ़ेगी।ऑनलाइन शॉपिंग में बढ़ती शिकायतों के बीच यह कदम उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करने वाला है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी सेवाएं ई-कॉमर्स को ग्रामीण और छोटे शहरों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। अधिक जानकारी के लिए साईं मंदिर रोड केंद्र  मोबाइल 08889026947 पर संपर्क कर सकते हैं। 





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)