अंबिकापुर/ उदयपुर।। खबरी गुल्लक।। 12 जनवरी 2026।।
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम कोटेरबुड़ा के जंगल पुलिया के पास छापेमारी कर 17 जुआड़ियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 40 हजार 310 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में सरगुजा पुलिस अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। 11 जनवरी 2026 को मुखबिर सूचना मिली कि कोटेरबुड़ा जंगल पुलिया के पास कुछ जुआड़ियां रुपये-पैसे के दांव लगाकर ताश के 52 पत्तों से जुआ खेल रही हैं। सूचना पर थाना उदयपुर और साइबर सेल की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर रेड की। सभी आरोपी पटना थाना पटना, जिला कोरिया के निवासी हैं जिसमें -
1. राजेश सोनी पुत्र लक्ष्मीनारायण सोनी, उम्र 50 वर्ष
2. संदीप कुमार पुत्र रामनाथ, उम्र 32 वर्ष
3. राजेंद्र प्रसाद पुत्र सुंदरलाल, उम्र 52 वर्ष
4. राजेश गुप्ता पुत्र गुप्तेश्वर प्रसाद गुप्ता, उम्र 40 वर्ष
5. अल्ताफ खान पुत्र औरंगजेब, उम्र 45 वर्ष
6. सुभाष कुमार पुत्र स्व. जयकरण, उम्र 38 वर्ष
7. दीपक छत्री पुत्र राजेंद्र छत्री, उम्र 47 वर्ष
8. विजय सिंह पुत्र ठाकुर प्रसाद, उम्र 45 वर्ष
9. अमित कोरी पुत्र बसंतलाल, उम्र 31 वर्ष
10. संदीप गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता, उम्र 27 वर्ष
11. शैलेंद्र गुप्ता पुत्र रामकृपाल गुप्ता, उम्र 27 वर्ष
12. कार्तिक सिंह पुत्र पीताम्बर सिंह, उम्र 30 वर्ष
13. संतोष कुमार सोनी पुत्र रामेश्वर सोनी, उम्र 36 वर्ष
14. अशोक वर्मा पुत्र गिरजाशंकर वर्मा, उम्र 57 वर्ष
15. सुदर्शन सिंह पुत्र अहिबरन सिंह, उम्र 39 वर्ष
16. संदीप ध्रुव पुत्र एम.डी. ध्रुव, उम्र 37 वर्ष
17. अभिषेक कुमार पुत्र प्यारेलाल, उम्र 34 वर्ष
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी
इस अभियान में थाना प्रभारी उदयपुर निरीक्षक शिशिरकांत सिंह, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, संजय कुमार, विकास सिन्हा, तथा आरक्षक अमन पुरी, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, अजय शर्मा, रविंद्र साहू और कृष्णा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

.jpg)





















