अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
मनरेगा में बदलाव को लेकर प्रदर्शन कर रहे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की अलोकतांत्रिक एवं अन्यायपूर्ण गिरफ्तारी तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आज कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में अंबिकापुर के घड़ी चौक पर मोदी-योगी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। 11 जनवरी को कांग्रेस मनरेगा बचाओ संघर्ष आंदोलन के अंतर्गत पूरे देश मे उपवास और प्रदर्शन कर रही थी। इसी दौरान वाराणसी में NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और NSUI के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन में शामिल थे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर वाराणसी प्रशासन द्वारा बिना किसी ठोस कारण के दमनात्मक कार्रवाई करते हुए वरुण चौधरी को गलत तरीके से गिरफ्तारी किया गया और कार्यकर्ताओं पर बर्बरता के साथ लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने आज जिला मुख्यालय में पुतला दहन का निर्णय लिया। NSUI के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि संगठन भाजपा सरकार के इस तानाशाही रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करता है और स्पष्ट करता है कि लोकतांत्रिक आंदोलनों को दबाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक अन्याय समाप्त नहीं होगा, NSUI का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान, आलोक सिंह, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया,सतीश बारी, विकल झा, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, सीपू सिंह, अमित जायसवाल आकाश यादव , राधे अग्रवाल,ऋषिकेश मिश्र, अंकित ,अतुल यादव ,आकाश अग्रहरि,अनमोल गोस्वामी,संजर नवाज,अभिषेक सोनी ,लोलर सिंह सिंह,अभिनव पांडे ,दीपेश धर, मौसीम, वैभव पांडे, रजत, भानु, अंशु, आयुष पांडे ,अनमोल बारी,अभिनव काशी,राज ठाकुर , आलेख ठाकुर आदि मौजूद थे।

.jpg)





















